गैलीलियो जीरा – नियम एवं शर्तें
- ‘Corteva Scan & Win’ गैलीलियो उत्पाद के लिए एक किसान कार्यक्रम है, जो केवल चयनित क्षेत्रों राजस्थान और गुजरात में जीरा किसानों के लिए सीमित अवधि 20 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक मान्य है।
- ‘Corteva Scan & Win’ में भाग लेकर किसान, समय-समय पर अधिकृत स्रोतों द्वारा जारी सभी नियमों, शर्तों और संचार का पालन करने के लिए सहमत होते हैं।
- ‘Corteva Agriscience™ को ‘Corteva Scan & Win’ कार्यक्रम को चलाने, संशोधित करने या बिना पूर्व सूचना के बंद करने का पूरा अधिकार है।
- इस योजना से संबंधित किसी भी विवाद का निपटारा Corteva Agriscience™ के विवेकानुसार (क्षेत्राधिकार) किया जाएगा।
- किसानों को अपने मोबाइल नंबर के साथ www.farmerconnect.in वेबसाइट पर या “Corteva Farmer Connect” ऐप (Google Play Store से) डाउनलोड कर पंजीकरण करना अनिवार्य है। आवश्यक विवरण भरना और QR कोड सत्यापन दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी है।
- QR कोड स्कैन और उत्पाद की प्रामाणिकता (Genuity) सत्यापन के बाद ही संबंधित भुगतान/इनाम दिया जाएगा।
- इंटरनेट या कनेक्टिविटी संबंधी तकनीकी सीमाओं के कारण QR स्कैन में आने वाली समस्याओं की जिम्मेदारी Corteva की नहीं होगी।
- ‘Corteva Scan & Win’ कार्यक्रम के अंतर्गत उपहार T&C में सूचीबद्ध अनुसार रैंडम तरीके से दिए जाएंगे और यह तभी मान्य होंगे जब गैलीलियो उत्पाद की प्रामाणिकता जांच और सभी आवश्यक प्रमाण पूरे हों।
- इनाम की डिलीवरी तृतीय-पक्ष लॉजिस्टिक्स द्वारा की जाएगी। सही पहचान पत्र, पता, मोबाइल नंबर और लोकेशन साझा करना पूरी तरह किसान की जिम्मेदारी होगी।
- इनाम जीतने के बाद किसान डिलीवरी से संबंधित जानकारी और अपडेट के लिए अपने नजदीकी Corteva प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं।
- किसानों को गैलीलियो उत्पाद केवल अधिकृत डीलरों से ही खरीदना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बोतल पर लगा QR कोड सुरक्षित और बिना छेड़छाड़ के हो।
- एक बार QR कोड स्कैन कर ‘Corteva Scan & Win’ में भाग लेने के बाद स्टॉक की वापसी स्वीकार नहीं की जाएगी।
- गैलीलियो उत्पाद इस ‘Corteva Scan & Win’ योजना के बिना भी उपलब्ध है। भाग लेना पूरी तरह स्वैच्छिक है।
- इनाम पर उसके मूल्य के अनुसार कर (Tax) लग सकता है, जिसकी जिम्मेदारी किसान और लॉजिस्टिक्स पार्टनर की होगी।
- Scan & Win शो में चयन होने पर प्रतिभागियों का सत्यापन किया जाएगा।
- खुदरा विक्रेताओं, सरकारी कर्मचारियों या खेती से जुड़े नहीं व्यक्तियों को कोई इनाम नहीं दिया जाएगा। नियमों या कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- एक उपयोगकर्ता अधिकतम 10 एकड़ क्षेत्र के लिए 2 स्प्रे तक ही QR स्कैन कर इनाम प्राप्त कर सकता है।